back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा के कमतौल में कूड़ा-कचरे के बवंडर में मारपीट, लूटपाट, Counter FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के कुम्हरौली गांव में कूड़ा (कचरा) फेंकने के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध ,कमतौल थाना में काउंटर केस दर्ज कराया है।

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एक पक्ष से कुम्हरौली गांव निवासी मो. इस्माइल के पुत्र शहबाज आलम ने अपने पड़ोसी नजमुल हक उर्फ नज्जू,अंजारुल हक,सुजान,रेहाना खातून समेत आठ नामजदों के विरूद्ध  घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर देने एवम महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए  पैंतीस सौ रुपए नगद एवम् सोने की चेन लूट लेने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Hospital में Motorcycle Theft, इलाज कराने आया था मरीज़, चोरों ने पलक झपकते ही कर दिया हाथ साफ़!
घटना का मुख्य कारण बहारन का कचरा रेहाना खातून की ओर से वादी के दरवाजे पर लगा देना बताया है। इसका विरोध करने पर घटना घटित करने का आरोप लगाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष से कुम्हरौली गांव निवासी नजमुल हक उर्फ नज्जू की पत्नी रेहाना खातून ने मारपीट कर जख्मी कर देने, दुर्व्यवहार करने एवम् घर में घुसकर दस हजार रुपए नकदी व गले से सोने की चेन लूट लेने का आरोप लगा कर अपने पड़ोसी शहबाज आलम, फैजान सहित चार नामजदों के विरूद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि बीते शनिवार की संध्या अपने घर के गली में झाड़ू बुहार रही थी कि नामजदों ने घटना घटित कर डाली है। इस घटना को लेकर राढ़ी पूर्वी पंचायत के ग्राम कचहरी में भी न्याय के लिए आवेदन दिया है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा बनेगा Solar City...बड़ी खबर पढ़िए... अब सूरज की रोशनी से जगमगाएगा पूरा शहर, जानिए क्या है केंद्र का बड़ा एक्शन

कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने दोनों प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रूपा कुमारी को दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BHEL: सरकार का बड़ा Offer For Sale, निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?

Offer For Sale: BHEL के शेयरों में अचानक आई हलचल ने निवेशकों के बीच...

iPhone 17e: एप्पल का नया बजट किंग, जानें क्या होगा खास!

iPhone 17e: Apple एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की गाड़ी की सजावट से बौखलाया अरमान, मायरा के हॉस्टल जाने का भी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक इन दिनों अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें