back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में हर समय जाम…जिम्मेदार हैं सड़कों पर फैले अतिक्रमणकारी, अतिक्रणकारियों के कब्जे से छुटकारा दिलाएगा कौन…? प्रशासन सुनता नहीं, क्या करें लोग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। लाख प्रयास करने के बाद भी अनुमंडल मुख्यालय का सुपौल बाजार के सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा बना हुआ है।

- Advertisement -

इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन और पांव पैदल चलने वाले लोगों को इस तपतपाती गर्मी में जाम हटने का इंतजार करना पड़ता है।

- Advertisement -

अंचल प्रशासन की ओर से सड़कों पर लगे अतिक्रमण को हटाया भी गया। लेकिन, अतिक्रमणकारी सरकारी आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं।

- Advertisement -

चूंकि सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने की बजाय उसे छोड़ दिया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुपौल बाजार के पुलघाट स्थित सब्जी का थौक मंडी रहने साथ ही पुलघाट के सड़क पर स्थायी रूप से मछली बाजार होने से यहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

हांलाकि इस क्षेत्र के पूर्व मुखिया विनोद सहनी ने जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सब्जी के थौक विक्रेताओं को खादी भंडार के बेकार पड़े परिसर में स्थानांतरण करने के लिए लगभग दस वर्षों से प्रयासरत हैं, लेकिन सहयोग के आभाव से यह समस्या दूर नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार सुपौल बाजार का मुख्य प्रवेश मार्ग खेबा पुलघाट है यहां प्रत्येक दिन जाम की समस्या से लोगों को झेलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बेटी का Sanskrit Exam में डंका, नैवेद्या शास्त्री ने जीता GOLD, जानिए क्या है शलाका परीक्षा

कारण यह कि सब्जी से लदे वाहन सड़क पर ही खड़ा कर उसे खाली करने में घंटों समय लगा देते हैं। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सब्जी खाली होने का इंतजार करना पड़ता है।

सीओ विमल कुमार कर्ण ने कहा कि यह क्षेत्र नगर पंचायत के अधीन रहने से यहां के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश एवं सहयोग के बाद ही इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बावजूद वैसे अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया जाएगा, जो दुकान रहने के बाद भी सड़कों पर दुकान सजा कर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट, मिहिर-तुलसी का रिश्ता फिर जुड़ेगा?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग: शादी से पहले उदयपुर में होगी ग्रैंड डिनर पार्टी!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के दो सबसे चहेते सितारे, 'अर्जुन रेड्डी'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें