spot_img

ईदगाह कमेटी के सदस्य फिरोज अहमद की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

जहानाबाद में ईदगाह कमेटी के सदस्य शेखलामचक मोहल्ले के रहने वाले फिरोज अहमद की अपराधियों ने गोली मारकर शुक्रवार को हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के पास की है। मृतक फिरोज अहमद शहर के शेखलामचक मोहल्ले के रहने वाले थे और ईदगाह कमिटी के सदस्य थे।

- Advertisement -

ईदगाह कमेटी के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मो. फिरोज आलम की गोली मारकर हत्या की खबर फैलते ही भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल में आ पहुंचे। 72 घंटे के अंदर ये शहर में हत्या की दूसरी वारदात है।

- Advertisement -

इस हत्या से ठीक पहले शहर के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। फिरोज अहमद अपने एक सहयोगी के साथ टाउन थाना जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कनपट्टी में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही फिरोज अहमद सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद सहयोगी ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, ईदगाह कमेटी के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

जहानाबाद एनएच-83 के स्टेट बैंक के पास फिरोज आलम आ रहे थे। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिरोज आलम को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

जहानाबाद जिले में इन दिनों अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। अभी दो दिन पूर्व ही जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन कुमार की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जहानाबाद में फिर एक हत्या कर दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से सदर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के अनुसार, फिरोज अहमद अपने सहयोगी के साथ बाइक से जा रहे थे तभी एक आवाज हुई। वह सड़क पर गिर गए। पुलिस मामले की छानबीन जुटी हुई है। वैसे भी, जहानाबाद में 72 घंटे पहले शहर के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice