back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

SSB जवान को स्कॉर्पियो ने कुचला, हालत नाजुक, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement -

जमुई में छुट्टी पर अपने घर जा रहे एक एसएसबी जवान वादा जिले के सैदपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुमा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने टक्कर मार दी।

- Advertisement -

जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

सैदपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार 16वीं बटालियन एसएसबी का जवान है, जो फिलहाल जमुई के खैरा थाना अंतर्गत पकरी एसएसबी कैंप में तैनात है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि अभिमन्यु शुक्रवार को छुट्टी में अपने घर नवादा के सैदपुर जा रहा था। जैसे ही जमुई-नवादा मुख्य मार्ग के कौआकोल के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने जवान की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पूरी घटना की जानकारी एसएसबी कैंप में तैनात अन्य जवान को दी गई। साथी जवान मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

जवान की हालत गंभीर होने पर इलाज कर रहे चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस स्कॉर्पियो की पहचान करने में जुट गई है। ताकि चालक और वाहन के मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Automatic Climate Control: आपकी कार को बनाएगा और भी आरामदायक!

Automatic Climate Control: आधुनिक कारों में तकनीक का तेज़ी से विकास हो रहा है,...

IPL 2026 में 2000-3000 रन बनाएंगे वैभव सूर्यवंशी? युवा बल्लेबाज के मजेदार बयान से मचा तहलका

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आगामी आईपीएल 2026 को...

Instagram Reels: अब व्हाट्सएप पर देखें इंस्टाग्राम रील्स, जानें यह खास तरीका

Instagram Reels: डिजिटल दुनिया की भागदौड़ में जहां हर ऐप अपनी जगह बना रहा...

Madhubani News: मधुबनी में वंदे मातरम” की धुन पर देशप्रेम का जज्बा पढ़िए …”कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया”

Bihar Diwas: मधुबनी में आज का सवेरा सिर्फ सूरज की रोशनी लेकर नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें