spot_img

गुरुद्वारा परिसर में बैठकर शराब पी रही महिला की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी और हत्या के मामले सामने आते ही हड़कंप मचाा है। बीती रात यहां एक महिला परविंदर कौर (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी, जिसके चलते महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

- Advertisement -

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि, मृतक महिला परविंदर कौर सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी पीजी में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है।

- Advertisement -

यह पता चला है कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। उसका पटियाला में ही एक डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज भी चल रहा था। महिला कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। वहीं आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से गोली मारी है वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार जिस समय महिला गुरुद्वारे में शराब पी रही थी तो वहां मौजूद सेवादारों ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे गुरुद्वारे के मैनेजर के पास पूछताछ के लिए ले जाने लगे, लेकिन महिला ने शराब की बोतल से सेवादार पर हमला कर दिया।

इसी बीच निर्मलजीत सिंह नाम का एक शख्स वहां आया और उसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर फायरिंग शुरू कर दी।

निर्मलजीत ने महिला पर पांच फायर गिए। इसमें से तीन गोलियां महिला को लगी जबकि एक गोली गुरुद्वारे के सेवादार को जा लगी। गोलीबारी से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल सेवादार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी निर्मलजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि जिस समय महिला को शराब पीने से रोका जा रहा था तो वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

साथ ही उसने मेरे साथ भी बदतमीजी की, इसी बात से गुस्सा होकर उसने महिला पर पांच फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि महिला नियमित रूप से पटियाला के गुरुद्वारा आती थी, लेकिन बीती रात को वह अचानक दरबार में शराब पीने लगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Navodaya Sports Competition नवोदय में खेल महाकुंभ शुरू, 249 खिलाड़ियों का जोश हाई

Navodaya Sports Competition: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों खेल का जुनून सिर...

Bhagalpur News: गुमशुदा मोबाइल रिकवरी… भागलपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 9 लाख के 41 मोबाइल लौटे

मोबाइल रिकवरी: भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 'ऑपरेशन मुस्कान'...

Darbhaga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शिक्षा और संस्कार के 12 गौरवशाली साल, भव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय वर्षगांठ पर...

विद्यालय वर्षगांठ: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और संस्कारों के...

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...