

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan), एसएसपी अवकाश कुमार (SSP Avakash Kumar) मंगलवार को गौड़ाबौराम के कोठराम पहुंचे।
पदाधिकारियों ने कमला तटबंध एवं सभा स्थल का चयन किया। जहां, मुख्यमंत्री जलसंसाधन विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण होने वाले योजना का कार्यारम्भ का शुभारंभ करेंगे।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कोठराम हाईस्कूल के प्रांगण का भी जाया लिया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
कार्यक्रम को लेकर संभावित तिथि 20 मई बताया जा रहा है, लेकिन सरकारी स्तर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा के प्रतिनिधि संजीव कुमार झा ने बताया कि जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से दो स्थलों का चयन किया गया है।
कार्यक्रम की जो संभावित तिथि है समय के मुताबिक बदला भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जलसंसाधन विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है। राज्य मुख्यालय से विभाग के अभियंतागण ने भी स्थल का जायजा लिया।
मौके पर एसडीओ संजीव कुमार कापर, प्रभारी एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित के अलावा बिरौल, गौड़ाबौराम के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
- Advertisement -






