

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी क्षेत्र में शराब का कारोबार और उसका सेवन करने वाले लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण थाना क्षेत्र पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में शराब के अवैध कारोबारी वह चाहे पुरुष हो या महिला के अलावा नशे की हालत में हुड़दंग करने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात पुलिस ने दो अलग जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बिरौल थाना कांड संख्या 206/23 दिनांक 15.5.23 धारा 30a बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिक नामजद (1) किशोरी मुखिया
पिता गणेशी मुखिया (2) भागेश्वर मुखिया पिता स्व. महावीर मुखिया एवं (3) सजन मुखिया पिता स्व. बहुर मुखिया सभी ग्राम बलहा थाना बिरौल को 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वहीं बिरौल थाना सन्हा संख्या 564/23 दिनांक 15.5.23 धारा 37 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2022 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रामदुरी पासवान पिता हरे राम पासवान, रजनीकांत पासवान पिता सत्तो पासवान एवं संतोष पासवान पिता रामदुरी
पासवान तीनों ग्राम पटनिया भोगियाटोल थाना बिरौल को शराब पीने एवं पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जिला न्यायालय भेजा गया है।






