spot_img

अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ अपराधी गिरफ्तार,

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज में बाइक चोर गिरोह के आठ चोरों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराधी अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। भोरे थाना क्षेत्र के लक्षणटोला गांव से हुस्सेपुर गांव से मीरगंज पुलिस ने पहले एक बाइक चोर को पकड़ने के बाद निशानदेही पर बारह लुटेरों को कई बाइक के साथ पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भोरे थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटोला गांव से हुस्सेपुर ग्रामीण एक व्यक्ति ख्याली गोस्वामी के बेटे संजीत गोस्वामी को पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

उसकी निशानदेही पर उसी गिरोह के चोर गुड्डु चौहान के पास से तीन, अमन शाह के पास से दो, सफी आलम के पास से एक, तारीफ अंसारी के पास से दो, ओम प्रकाश चौहान के पास से एक, वीरु खटिक के पास से एक, कुंदन मांझी के पास से एक बाइक बरामद हुई है।

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधियों ने सिवान, गोपालगंज और यूपी से गाड़ी चोरी की बात स्वीकारी है। जिसे यहां लाकर बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। अभी चोर को भोरे और श्रीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

इस गिरोह का मुख्य सरगना गुड्डू चौहान है। जो अमित तिवारी से मास्टर चाभी बनवाकर अन्य जिलों में चोरी की घटना को अंजाम देता था। वहीं पुलिस गिरफ्त में गुडू चौहान के निशानदेही पर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...