

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम में सीएम नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल प्रशासन हरकत में आ गई है।
प्रशासन के हाथ में समय कम रहने का हवाला देते हुए जिलाधिकारी राजीव रौनक ने अपने कनीय अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे इसका पुरा ख्याल रखना है।
उन्होंने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पहुंच पथ,मंच निर्माण, सौंदर्यकरण कार्य आदि को लेकर निर्देश दिये।
वहीं एस एसपी अवकाश कुमार ने बिरौल के प्रभारी सह बेनीपुर के एसडीपीओ डॉ.कुमार सुमित को कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्य मार्ग पर सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम के लिए रुपरेखा तैयार कर लेने का निर्देश दिये।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री के कोठराम मे संभावित कार्यक्रम को लेकर राज्य खुफिया विभाग के अधिकारी गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम पहुंच कर स्थानीय प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी का आंकलन किया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री संजय झा की अगुवाई में होना है। इसका उद्देश्य मुख्य तौर पर कमला बलान तटबंध पर पूर्व में घोषित दूसरे फेज के कार्य की समीक्षा तथा शिलान्यास के लिए संभावित है।
सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री पहले जन सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद इस कार्य योजना का निरीक्षण करने के बाद वे बेगूसराय के सिमरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।






