back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga KS College के पास बाइक से जा रहे Kusheshwarsthan के युवक Rahul ने वहीं रूककर खुद को मारी गोली…प्यार में मिला था धोखा…Suicide की कोशिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बेंता ओपी क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलेज के निकट एक युवक ने खुद से गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की।

- Advertisement -

हालांकि, बेंता की अपर थानाध्यक्ष लवली कुमारी ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुये जख्मी को अपने कब्जे में लिया। समय रहते अपर थानाध्यक्ष लवली कुमारी ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

उक्त जख्मी युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह कुशेश्वरस्थान के स्व. गोपाल चौधरी का पुत्र है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक गोली सीने के दायें तरफ लगी है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में राहुल ने खुद को गोली मार ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga IAS Trainees Visit : भविष्य के अफसरों ने परखी मिथिला की विकास-गाथा, एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक... पढ़िए Dabhanga से Madhubani तक 10 होनहार आईएएस अधिकारियों की नब्ज टटोली...

बताया यह भी जा रहा है कि प्यार में धोखा खाने के बाद उसने खुद को गोली मारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल पर सवार राहुल अल्लपट्टी की ओर से कुंवर सिंह कॉलेज के रास्ते से जा रहा था।

इसी बीच गोली की आवाज सुनाई दी। राहुल मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक भगदड़ मच गई। लोगों ने देखा तो राहुल गिरा हुआ था। और, जिस हथियार से गोली चली वह हथियार भी बगल में गिरा हुआ है।

लोगों को शक हुआ कि कोई अज्ञात आदमी गोली मारकर और पिस्टल फेंकते हुये फरार हो गया है। लेकिन बात सामने आ रही है कि उसने खुद को गोली मारी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बेंता की अपर थानाध्यक्ष लवली कुमारी इस खबर को सुनते ही घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। हथियार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जख्मी को डीएमसीएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में अभिषेक शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत, वो महामुकाबला जिसका...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव के 1008 नामों का जाप, खोलेगा भाग्य के कपाट

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें