

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 मई को संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक चहलकदमी बढ़ गई है।
बुधवार को जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) दूसरी बार कोठराम पहुंच कर हाईस्कूल परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के कैंप का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने सभा स्थल के निकट निर्माण किये जा रहे हेलिपैड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये।
इससे पूर्व उपस्थित डीडीसी, डिप्टी कलेक्टर, बिरौल एसडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सांख्यिकी विभाग, कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि, शिक्षा, राजस्व,
सहकारिता, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग,आपूर्ति व राशन कार्ड से संबंधित लगाये गए शिविर मे दुर दराज से आये लोगों के समस्या को सुनने के बाद तत्काल निदान के लिए कनीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही ऑन द स्पोर्ट निष्पादन भी किये। कार्यक्रम से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कमरकस लिया है। सूत्रों की मानें तो बीस मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गौड़ाबौराम के कोठराम कार्यक्रम लगभग तय है।






