

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। देसी शराब बना कर उसका तस्करी करने वाले मां-पुत्र एवं अन्य एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -
इस मामले में बिरौल थाना में कांड संख्या 208/23 दिनांक 16.5.23 धारा 30a/44 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
- Advertisement -
इसमें (1) गुड्डू सदा पिता इन्दल सदा (2) रेखा देवी पति इंदल सदा एवं (3) राहुल कुमार सदा पिता स्व. अमरजीत सदा सभी ग्राम मिसी थाना कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा को नामजद आरोपी बनाया गया है।
- Advertisement -
सभी नामजद आरोपी पर अपने घर में देसी चुलाई शराब बनाने एवं बनाकर उसे एक जगह से दूसरे जगह बेचने का काम करने का आरोप है।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब एवं BR07AL1956 नम्बर की बाइक बरामद किया। तीनों शराब तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।
- Advertisement -






