

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम में जलसंसाधन विभाग की ओर से 20 मई को होने वाले कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 20 के बदले 19 मई यानी शुक्रवार को दिन के दस बजे कोठराम आयेंगे। जलसंसाधन विभाग ने इसके लिए सूचना जारी की है।
कार्यक्रम में फेरबदल होते ही प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है। चूंकि जिला से लेकर अनुमंडल प्रशासन के हाथों में वृहस्पतिवार का दिन शेष रह गया है।
यहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का कहना है कि बुधवार के रात्री मे अचानक आंधी बारिश होने से हेलिपैड से लेकर सभा मंच का निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गया।
मौसम खराब हो जाने से जो कार्य रात्रि में होना था वह नहीं हो पाया। सुबह से निर्माण कार्य में तेजी लाया गया है। सभा स्थल पर सुरक्षा घेरा बंदी का कार्य वृहस्पतिवार के सुबह दस बजे शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव आने की सूचना से पदाधिकारियों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो चुका है। इस दौरान किसी तरह की त्रुटि ना हो इसके लिए हर एक बिंदू पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
- Advertisement -






