back to top
22 जून, 2024
spot_img

Weather Update: अगले 4 दिन Bihar में मौसम विभाग का Yellow Alert, बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में लोग बढ़ती गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि मौसम विज्ञानं केंद्र ने राज्य में अगले चार दिनों में बारिश सहित आंधी तूफ़ान की संभावना बताई है। हल्की बारिश,आंधी और तूफान की संभावना के कारण मौसम विभाग ने पूरे बिहार में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मौसम बदलने वाला है। बिहार में आज से 21 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। विभाग ने यूपी में बारिश की संभावना जताई है।

झारखंड में भी बारिश होगी। झारखंड में कल यानी 19 मई से आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इधर,देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि देश में कई जगह चल रही तेज हवाओं से मौसम में नमी बनी हुई है। इस बीच देर रात दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा भी हो सकती है। दरभंगा में भी बीती रात बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं।

पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान और सारण समेत उत्तरी जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज और आंधी तूफ़ान के येलो अलर्ट जारी की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुवार तक राज्य में सतही हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे से 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम के इस पैटर्न को एक ट्रफ के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जो उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक चलती है।

साथ ही जानकारी दी गई है कि, गुरुवार को इसी तरह की मौसम गतिविधियां होंगी, जिसमें उत्तरी जिलों के अलावा पटना, जहानाबाद, गया और नालंदा सहित कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके बाद शुक्रवार को मधुबनी और दरभंगा जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा , 20 मई को उत्तर-पूर्वी बिहार के लिए गरज और बिजली की गतिविधियों का अनुमान लगाया गया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें