back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

Tihar Jail में बंद कुख्यात गैंगस्टर Tillu Tajpuria की हत्या में 80 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में 80 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जब, तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में 80 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इनमें पांच उपाधीक्षक, नौ सहायक अधीक्षक, आठ हेड वार्डन और पचास वार्डन शामिल हैं।

Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल परिसर के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में गुरुवार (26 मई) को तल्ख टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य है। अधिकारियों को ऐसी घटनाओं का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दो मई को जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। जेल में भी बंद गोगी गैंग अपराधियों ने बड़ी ही बेहरमी से लोहे की रॉड घोंपकर टिल्लू ताज पुरिया हत्या की थी।

टिल्लू ताजपुरिया के हत्या के बाद उसके पिता और भाई ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में मामले की छानबीन सीबीआई से कराने के मांग की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़ा किया।

साथ ही हत्या के सीसीटीव फूटेज के वायरल होने को लेकर कई सवाल पूछा था। इसके साथ ही अदालत ने यह भी पूछा कि अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए ऐसी घटनाओं का इंतजार क्यों करना पड़ता है।

अब इस मामले में 80 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। 80 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार इसमें पांच उपाधीक्षक, नौ सहायक अधीक्षक, आठ हेड वार्डन और पचास वार्डन शामिल हैं। इससे पहले भी 11 मई को भी 99 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

इससे पहले सीसीवीटी फुटेज सामने आने के बाद तमिलनाडु पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर 5 मई को तिहाड़ ने 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था, जिसमें 2 सहायक अधीक्षक और 4 वार्डरों के साथ-साथ 2 हेड वार्डर शामिल थे।

टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या करने का आरोप लगा था। इसी मामले में वो तिहाड़ जेल में बंद था। 2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर नाम के दो अपराधियों ने लोहे की रॉड से हमला किया।

इसमें टिल्लू ताजपुरिया बुरी तरह से घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। ऐसा बतया जा रहा है कि योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की थी।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। जिसमें अपराधी, टिल्लू ताजपुरिया पर पुलिस के सामने ही हमला करते दिख रहे थे। इसको लेकर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे थे।

पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 मई को टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में सभी आरोपियों को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था। साथ ही कोर्ट ने जेल प्रशासन से सभी छह आरोपियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मामले में आरोपियों को 29 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें