back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल और घनश्यामपुर में सैकड़ों असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। नगर पंचायत बिरौल और घनश्यामपुर मे निष्पक्ष और शांतिपुर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी संजीव कुमार कापर, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के द्वारा सैकड़ों असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

अनुमंडल दंडाधिकारी ने संबंधित थाना के द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई किया है।

- Advertisement -

जिसमें बिरौल पुलिस ने अबतक 220 तथा घनश्यामपुर पुलिस ने लगभग 65 लोगों के विरुद्ध धारा 107 दप्रस की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन एसडीएम के न्यायालय को समर्पित किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के अनुसार अनुमंडल के नगर पंचायत बिरौल निर्वाचन क्षेत्र के 11 वार्ड में 16 तथा घनश्यामपुर नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के 14 वार्ड मे कूल 22 मतदान केंद्र बनाये गए है।

बिरौल मे कूल मतदाताओं की संख्या 10 हजार 569 जिसमें 5,498 पुरुष तथा 5,071 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत घनश्यामपुर निर्वाचन क्षेत्र में कूल मतदाताओं की संख्या 15 हजार 121 है। जिसमें 7,889 पुरुष तथा 7,232 महिला मतदाता शामिल हैं।

अबू परवेज हैदर हैदरी अवर निर्वाचन पदाधिकारी अनुमंडल बिरौल ने बताया कि दोनों नगर पंचायत क्षेत्र में निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन को फॉलो किया जा रहा है।

इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने पुरी तरह तैयारी कर चुकी है। इन दोनों क्षेत्र में 09 जून 2023 को चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Medical College में भव्य आयोजन, सांसद संजय झा ने AI को बताया भविष्य, 101वें स्थापना दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान
फोटो नगर पंचायत बिरौल।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्या शाहरुख खान से भी आगे निकल गए ये सितारे? जानें भारत के Most Popular Indian Actor की नई रैंकिंग

Most Popular Indian Actor: फिल्मी दुनिया में सितारों की चमक हमेशा बहस का विषय...

Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga News: शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है, क्योंकि मंगलवार को एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें