back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल-कुशेश्वरस्थान SH 56…जीरो माइल…डुमरी गांव से गुजरती इस पथ की सूरत संवारेगा कौन…18 साल पहले बना…पड़ा है उपेक्षित-जर्जर जल के जमाव में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्ग को भले ही चकाचक किया जा रहा हो लेकिन अनुमंडल के दर्जनों पंचायत ऐसे हैं जहां ग्रामीण सड़कों की हाल बद से बदतर बनी हुई है।

- Advertisement -

पथ निर्माण विभाग की अनदेखी से कई पंचायत के ग्रामीण सड़क को जर्जर स्थिति में छोड़ दिया गया है। दर्जनों ऐसे गांव हैं जहां पक्की सड़क के माध्यम से मुख्य मार्ग मे अभी तक जुड़ नहीं पाया है।

- Advertisement -

खबर के साथ छपी फोटो बिरौल प्रखंड के डुमरी पंचायत के डुमरी गांव की है। 18 वर्ष पूर्व निर्माण किया गया यह ग्रामीण सड़क जो बिरौल-कुशेश्वरस्थान एसएच 56 के जीरो माइल से डुमरी गांव से गुजरते हुए पुनः मुख्य मार्ग में जुड़ती है। जो वर्षों से जर्जर स्थिति में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JNV में बच्चों ने दिखाया कमाल, निबंध-पेंटिंग से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, देखें विजेताओं की लिस्ट

बताया जाता है कि जब से सड़क का निर्माण किया गया है तब से इसकी मरम्मत तक नहीं किया गया है। यही वजह है कि हल्की बारिश में ही गांव के सड़क पर जल जमाव हो जाता है।

लोगों का कहना है कि मानसून आने से पूर्व जब यह हाल है तो आने वाले समय मे ग्रामीण सड़कों का क्या हाल होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्या शाहरुख खान से भी आगे निकल गए ये सितारे? जानें भारत के Most Popular Indian Actor की नई रैंकिंग

Most Popular Indian Actor: फिल्मी दुनिया में सितारों की चमक हमेशा बहस का विषय...

Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga News: शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है, क्योंकि मंगलवार को एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें