spot_img

तेज रफ्तार का जुनून…बारात से लौट रहे तीन युवकों की मौत…बाइक ने मारी डिवाइडर में ठोकर, पलटी…लील गई एकसाथ 3 जिंदगी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां तेज रफ्तार बाइक बन गई तीन लड़कों के लिए काल। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लड़कों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। तीनों लड़के बारात से लौट रहे थे, जहां तेज रफ्तार का जुनून तीन लड़कों पर भारी पड़ गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया था।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, बाइक सवार तीन लड़के बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सहरसा में बड़ा राजनीतिक विवाद: BJP ने MLA को बताया 'नौटंकीबाज', जानें क्यों?

हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना पीपराकोठी इलाके की है। जहां बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, पीपराकोठी इलाके में यह हादसा हुआ। तीनों लड़के तुरकौलिया मोहब्बत छपरा के बताए जा रहे हैं जिनकी उम्र पंद्रह से सत्रह के बीच थी बारात से लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों के शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि तुरकौलिया के मोहब्बत छपरा के रहने वाले तीनों लड़के बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे। बारात से लौटने के दौरान उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइस डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे के बाद तीनों लड़के बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1300 एकड़ में बनेगा विशाल औद्योगिक पार्क, बदल जाएगी किस्मत

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  सहरसा में बड़ा राजनीतिक विवाद: BJP ने MLA को बताया 'नौटंकीबाज', जानें क्यों?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways