

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के कहुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव में बुधवार को सुबह पांच बजे शौच करने गए एक बुर्जुग को बगीचे में सांप ने काट लेने से उसकी मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।
- Advertisement -
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
- Advertisement -
परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बच्चन महतो (60) अपने नित्य कर्म के लिए सुबह पांच बजे उठकर बगल के ही बगीचे में गए। इसी दौरान किसी जहरीले साप ने उन्हें काट लिया।
- Advertisement -
परिजनो ने आनन फानन में इलाज के लिए उन्होंने बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन तब तक देर हो गई थी और बच्चन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कहुआ पंचायत के मुखिया वेदांता झा ने घटना की पुष्टि की।
- Advertisement -






