spot_img

सीतामढ़ी में एक साथ छह सिलेंडर में ब्लास्ट, होटल संचालक की बेटी समेत दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, आधी रात को सो रहे थे लोग, अपराधियों ने लगा दी आग

spot_img
- Advertisement -
सीतामढ़ी में एक साथ छह सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। वहीं, होटल संचालक की बेटी और नौकर की जिंदा जलकर मौत हो गई है। संचालक महिला का कहना है उसके पति और बेटी को जिंदा जलाया गया है।
मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी। इसी दौरान दोनों को जिंदा जला दिया गया।
 सीतामढ़ी में एक साथ छह सिलेंडर में ब्लास्ट, होटल संचालक की बेटी समेत दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, आधी रात को सो रहे थे लोग, अपराधियों ने लगा दी आग

वारदात जिले के बथनाहा की है जहां एक दिल दहलाने वाली घटना एनएच 22 स्थित बरियारपुर फोरलेन चौक के पास एक होटल में घटी है जहां एक के बाद एक छह सिलेंडरों में ब्लास्ट से करीब सात दुकानों में आग लग गयी।

जली दुकानों में जले दुकानों में जेनरल स्टोर्स, होटल, मिठाई दुकान, मोटरसाइकिल वर्कशॉप, पान दुकान आदि शामिल हैं। आगजनी में एक छह साल की बच्ची और एक मूक-बधिर युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में Temple Theft: माता दुर्गा और हनुमान मंदिर से 15 लाख के जेवर की चोरी
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दलबल के साथ गुरुवार की सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

- Advertisement -

महिला किरण देवी का आरोप है कि उसके पति और बेटी को जिंदा जलाया गया है। मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो दो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी।

- Advertisement -

इसी दौरान दोनों को जिंदा जला दिया गया। मरने वालों में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी बैजू शाह और उसकी बेटी शामिल हैं।

- Advertisement -

किरण देवी ने बताया कि रात को करीब 2:00 बजे दो आरोपी मुंह बांध कर आए और उसके दुकान में आग लगा दिए। उसकी बेटी को कहने लगे कि तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, तुम बताओं कि तुम्हारें माता-पिता कहां है?

आरोपियों को देखकर महिला अपने पति को छुप जाने के लिए बोलकर अपने दो बच्चों के साथ छुप गई। इसी बीच अपराधियों ने पिता-पुत्री को जलाकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि अगलगी में सात दुकानों में रखे गए छह सिलेंडर एक के बाद एक कर ब्लास्ट कर गए। इसके वजह से लोग डर से आसपास के घरों से बाहर नहीं निकले। काफी देर के बाद सुबह करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPL TEAM : क्या बिहार की IPL टीम बनेगी, कौन हैं अनिल अग्रवाल, जिनकी मांग पर CM Samrat Chaudhary ने दिया ग्रीन सिग्नल!

होटल में रखे छह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग और भड़क गई। आगजनी की सूचना पर मिलने पर मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दलबल के साथ गुरुवार की सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Transffer News :बिहार IAS तबादला: राजभवन से गृह विभाग तक, इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया है। पीड़ित के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है, आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...