spot_img

Big News : CM आवास में तैनात कमांडो ने की खुदकुशी, खुद को गोली मारी

spot_img
- Advertisement -

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर है जहां मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो  प्रमोद रावत ने खुदकुशी कर ली है। पौड़ी के रहने वाले कमांडो प्रमोद रावत ने छुट्टी ना मिलने के चलते आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिक्योरिटी में तैनात कमांडो प्रमोद रावत परिवार में भागवत होने पर लगातार छुट्टी मांग रहा था।

- Advertisement -

मगर अंत में निराश होकर बैरक में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह, सीएम आवास से राजभवन के बीच बने विजय कॉलोनी के बैरक में रहता था।

यह भी पढ़ें:  India Semiconductor: 2032 तक दुनिया के टॉप-6 सेमीकंडक्टर हब में होगा भारत, मंत्री वैष्णव ने बताया रोडमैप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: गुजरात ने पंजाब को दिया 163 रनों का लक्ष्य, वैशाक ने झटके 3 विकेट

IPL 2026: एक बार फिर क्रिकेट के महासंग्राम में जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली!...

Kal Ka Rashifal: एक दिव्य दृष्टि से जानिए 01 अप्रैल 2026 का आपका भविष्य

Kal Ka Rashifal: सनातन धर्म की गहरी जड़ों में समाहित ज्योतिष विज्ञान हमें जीवन...

Steve Smith: क्रिकेट नहीं, इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ से स्टीव स्मिथ ने एक दिन में कमाए 9.5 करोड़ रुपये!

Steve Smith: क्रिकेट के मैदान पर अपनी कलाइयों का जादू बिखेरने वाले ऑस्ट्रेलिया के...

प्रियंका चोपड़ा का वो अवतार, जिसे देख फैंस बोले – ‘संस्कारी बहू’ बन गई देसी गर्ल!

Priyanka Chopra News: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपनी एक खास पहचान रखती हैं, लेकिन...