spot_img

Sitamarhi के JDU MP सुनील कुमार पिंटू से महिला ने मांगी 2 करोड़ रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी, कहा-सबकुछ वायरल कर दूंगी

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को एक महिला ने बुरी तरह फंसाकर परेशान कर दिया है। सांसद से रंगदारी मांगी जा रही है। वह भी तीन फोन नंबरों से।

- Advertisement -

महिला ने सांसद को फोन कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। साथ ही पैसा नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मांग पूरी न करने पर अपराधियों ने सांसद के एडिटेड फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -

पटना के शास्त्री नगर थाने में JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू ने स्वयं FIR दर्ज करवाई है। इसके मुताबिक, बीते 10 दिन से निरंतर 2 मोबाइल नंबरों से सांसद सुनील कुमार के वॉट्सएप पर एडिट किए हुए फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं।

साथ ही 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है तथा न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। FIR के अनुसार, अपराधियों ने धमकी में कहा है कि 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर सांसद के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे तथा उनके परिवार के सदस्यों को भेज देंगे।

लगातार 10 दिनों तक इन दोनों नंबर से कॉल कर और एडिटेड फोटो-वीडियो भेज परेशान किया गया। 2 करोड़ रुपए मांगे गए। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर और परिवार के बीच वायरल करने की धमकी दी गई है।

सांसद ने आशंका जताई है कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस से उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Transffer News :बिहार IAS तबादला: राजभवन से गृह विभाग तक, इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इस मामले में किसी पूजा कुमारी नाम की महिला को मुख्य अपराधी बताया है। शिकायती आवेदन में सांसद ने कहा है कि पूजा के अतिरिक्त इसमें अन्य लोगों के होने की संभावना है।

शास्त्री नगर थाना प्रभारी राम शंकर सिंह ने बताया कि सांसद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है। सुरक्षा वजहों से पुलिस कॉल नंबर को शेयर नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Rohtas News: रोहतास में 'Vigilance Trap': ट्रांसफर के नाम पर रिश्वतखोरी, प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹20 हज़ार में बेचीं CS Office की ईमान

 

 

इसके लिए इन्हें 10 दिनों तक तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल किया गया। जेडीयू सांसद को डिमांड की गई राशि नहीं दिए जाने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद को एक महिला ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है।

सांसद ने इस संबंध में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि उन्हें तीन अलग-अलग नंबरों से इस तरह की धमकी दी जा रही है।

तीन नंबरों से किया जा रहा कॉल

पुलिस को दिए लिखित शिकायत में सांसद ने बताया है कि तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनके मोबाइल पर लगातार कॉल किया जा रहा है।

उन्हें एडिट किया हुआ अपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजा गया। उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा। कॉलर ने अपना नाम पूजा कुमारी बताया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान, 'Bihar Teacher Recruitment' का हर साल जुलाई में विज्ञापन, CM Samrat Chaudhary ने थामी हाईलेवल कमान!

कॉल करने वाले ने 2 करोड़ रुपए मांगे हैं और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर व परिवार के बीच वायरल करने की धमकी दी है।

सांसद ने आशंका जताई है कि इस मामले में कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस से उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया जा रहा कि पिछले साल सांसद सुनील कुमार पिंटू का फेसबुक अकाउंट पिछले साल हैक हो गया था। हैकरों ने उनके एकाउंट से जिम करती हुई एक लड़की की फोटो को इनके अकाउंट से अपलोड कर दिया गया था।

साथ ही इनके प्रोफाइल से भी छेड़छाड़ की थी। उस वक्त भी पटना में साइबर सेल ने उस मामले की जांच सांसद के शिकायत पर की थी। जांच में हैकिंग इंडोनेशिया से किए जाने की बात सामने आई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...