मुजफ्फरपुर के लकड़ीढाई घाट के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
युवक का शव शुक्रवार को झाड़ियों से बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्व. शंकर महतो के 21 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री था। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई इलाके की है। बताया जा रहा है कि जानवर ने एक हाथ नोंच खाया था।
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने शव की सूचना अहियापुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मां अनीता देवी ने बताया कि कुछ स्मैकियरों के साथ उसकी दोस्ती थी। अक्सर वह कई दिनों तक घर नहीं लौटता था। दो दिन पहले भी नहाकर घर से निकला था और घर नहीं लौटा।
उन्हें लगा कि वह फिर वापस आ जाएगा, जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत नहीं की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके छोटे बेटे ने भाई के शव मिलने की सूचना दी। आनन-फानन में वह घटनास्थल पर पहुंची, जहां संजय का शव मिला।
बीते 2 दिनों से लापता था। मां अनीता देवी ने बताया कि कुछ नशेड़ियों के साथ उसकी दोस्ती थी और बीते 2 दिन पहले भी घर से निकला था और घर नहीं लौटा।
घटना के संबंध में अहियापुर थाना पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।