spot_img

फोन करके बुलाया और मार दी सिर में गोली… सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या, 60 हजार कैश का पता नहीं

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर जिले में बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक अमर ज्योति उर्फ मनीष कुमार (26 वर्ष)  की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के पास से 60 हजार रुपये भी गायब मिले हैं।

- Advertisement -

रुपयों के लेन-देन में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव का है।

- Advertisement -

कुशवाहा टोला बहियार में पैसों के लेन-देन में विवाद को लेकर अपराधियों ने अमर ज्योति उर्फ मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

पिता भरत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुत्र अमर ज्योति उर्फ मनीष कुमार ग्राहक सेवा केंद्र के साथ-साथ जूता-चप्पल की दुकान भी चलाता था। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे अमर ज्योति को किसी ने फोन कर बाहर बुलाया था।

फोन आने के बाद अमर ज्योति बाहर चले गए। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बहियार में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मनीष कुमार के पास रखे 60 हजार रुपये भी गायब हैं। पिता ने बताया कि पुत्र रुपये लेन-देन का भी काम करता था।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर अपराधियों ने अमर को बुलाया और विवाद होने पर सिर में गोली मार दी। शनिवार की सुबह जब लोग शौच के लिए खेत की ओर गए तो बहियार में अमर ज्योति उर्फ मनीष कुमार का शव देखा।

सूचना मिलने के बाद हवेली खड़गपर इंस्पेक्टर रामानुज सिंह, टेटिया बंबर थानाध्यक्ष एके चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा है।

इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्वजन के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक भाई में सबसे बड़े थे।

इधर, घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि अमर ज्योति उर्फ मनीष कुमार काफी मिलनसार स्वभाव का था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut

दरभंगा में खूनी जमीन विवाद! महिला को घसीटा, घर से ₹2 लाख कैश और गहने लूटे, 9 पर केस

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में जमीन और पानी विवाद में महिला से मारपीट, घर तोड़कर ₹2 लाख नकद और दो भर सोने के गहने लूटने का आरोप। पुलिस ने नौ लोगों पर FIR दर्ज की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LandDispute

दरभंगा: अब नहीं डूबेंगे लोग! DM का बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक चलेगा ये खास अभियान

Darbhanga Drowning Deaths: दरभंगा में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 15 जुलाई तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है. एसडीआरएफ और मास्टर ट्रे#DarbhangaNews,#BiharDisaster,#PublicSafety