back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

पटवन करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली, 2 खोखा बरामद

spot_img
- Advertisement -

जमुई से बड़ी खबर है जहां एक किसान टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव निवासी स्व. मो नसीम के 55 वर्षीय पुत्र मो. शमीम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बीती रात की है लेकिन परिजनों को हत्या की जानकारी सोमवार की सुबह मिली। इसके बाद कोहराम मच गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र के अचहरी गांव का है यहां शमीम की उस दौरान अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया जब शमीम अचहरी गांव स्थित अपने बोरिंग के पास खेत पटवन के लिए गया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार की अलसुबह तक जब शमीम घर नहीं लौटा तो उसकी खोजन शुरू हुई। इसके बाद घटना की सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnea Crime: पूर्णिया में प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों के साथ कहा -संबंध बनाओ...हत्या कर खेत में फेंकी लाश, गैंगरेप-हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया NH 31 जाम, पुलिस टीम को खदेड़ा

परिजनों ने बताया कि सुबह उसकी तलाश में सभी अचहरी गांव के पुल के पास पहुंचे तो उसकी लाश वहीं पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा भी मिला है। अपराधियों ने सिर में दो गोली मारी है।

पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो बताया गया कि शमीम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि, गोली किसने और क्यों मारी है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्टफोन्स से क्यों गायब हो रहा है हेडफोन जैक: जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब अपने डिवाइसेज को और भी स्लिम और स्टाइलिश बनाने पर...

Arrah Tanishq Loot: आरा चर्चित तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का 7वां आरोपी ‘बाबा’, रांची से हुई गिरफ्तारी

Arrah Tanishq Loot: अक्सर अपराधी अपराध कर सोचते हैं कि वे कानून की लंबी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें