back to top
2 दिसम्बर, 2025

महाभारत वाले ‘शकुनी मामा’ गुफी पेंटल का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्‍टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। सुबह करीब 9 बजे उन्‍होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे। और, मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

- Advertisement - Advertisement

निधन की पुष्टि गुफी के भतीजे हितेन पटेल ने की। हितेन पेंटल ने बताया, ‘गुफी पेंटल का सुबह नौ बजे अस्पताल में निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’

- Advertisement - Advertisement

हितेन ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या के चलते गुफी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा के किरदार में बेतरीन अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और सीरियल में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

31 मई को ही गुफी पेंटल की तबियत ज्यादा बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

उनके चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कमाना कर रहे थे। लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। बता दें कि BR चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत सीरियल में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। शकुनी मामा वाले किरदार ने ही उन्हें बहुत मशहूर बनाया। वैसे, अभिनेता बनने से पहले गुफी पेंटल इंजीनियर थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साल 2025 में 15,000 रुपये से कम में खरीदें ये शानदार 5G स्मार्टफोन

साल 2025: क्या आप भी नए साल के आगमन से पहले एक किफायती और...

दीवार घड़ी से चमकेगा भाग्य? जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा

नई दिल्ली: क्या आपके घर की दीवार घड़ी सिर्फ समय बताने का काम करती...

साल के अंत में शुक्रादित्य योग का महासंयोग: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: साल 2025 का अंतिम महीना कई राशियों के लिए विशेष रूप से...

iPhone Air पर बंपर छूट: सबसे पतला आईफोन अब हुआ बेहद किफायती, जानें पूरी डील

नई दिल्ली: क्या आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो आपके...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें