

दरभंगा,देशज टाइम्स। जिले के बिरौल प्रखंड के देकुली-जगन्नाथपुर पंचायत के देवकुली धाम गांव निवासी स्व. उदय चंद्र झा और पुष्पा देवी के सुपुत्र मनीष कुमार झा ने UPSC IAS सिविल सर्विस 2022 की परीक्षा में सफलता पाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
उन्होंने परीक्षा में AIR 711 लेकर जिले का नाम रोशन किया है। चार भाइयों में सबसे छोटे मनीष की प्रारंभिक पढ़ाई उच्च विद्यालय बंदा से हुई। फिलहाल, अभी मनीष कुमार झा इंदिरा गांधी नेशनल फोरेस्ट अकाडमी देहरादून में भारतीय वन सेवा का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
मैट्रिक में वर्ष 2009 में जिला में प्रथम स्थान हाई स्कूल बंदा से प्राप्त किया। एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा से साइंस से इंटर की परीक्षा पास की।
एनआईटी पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की है। इन्होंने UPSC CIVIL SERVICE 2021 में ITS (Indian trade service) प्राप्त हुआ।
वहीं, भारतीय वन सेवा (Indian Forest service 2021) में ऑल इंडिया रैंक 83 प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है।
अभी यह IGNFA देहरादून में IFS की ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं। इन्होने अपनी सफलता का
श्रेय अपनी मां, अपनी बड़ी बहन अर्चना झा, अपने बड़े भाइयों सतीश झा, रजनीश झा, गिरीश झा एवं सभी गुरूजनों को दिया है।




