

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। चार दिन बाद नगर पंचायत बिरौल में चुनाव होना है। इसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं।
इस दौरान केन्द्रों पर पाये जाने वाले त्रुटि को दुर करने,मतदान के समय मतदाताओं के साथ किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
पढ़िए DeshajTimes.Com के लिए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट। पेयजल से लेकर केंद्र तक पहुंच पथ तथा सुरक्षा कर्मियों के रहने व पेट्रोलिंग पार्टी के आने जाने का सुगम रास्ते को भी चिन्हित किया गया है।
बीडीओ प्रेम सागर मिश्र और बीपीआरओ प्रभाकर झा ने सोमवार को तीसरी बार 11 वार्ड के 16 मतदान केंद्रों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने मतदान के समय मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के साथ किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो उसका पूरा ख्याल रखा गया है।
बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया है। इस दौरान पोलिंग पार्टी मे मौजूद कर्मियों और अधिकारी के बैठने तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।





