back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा…खौफ की चल रही सफाई, फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा मुखिया हत्याकांड का अपराधी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। दियारा का एक और अपराधी चढ़ा कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद मुखिया हत्या कांड का नामजद आरोपी रामविलास महतो को पुलिस ने सिमरटोका से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामविलास अपने घर आया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ सिमरटोका स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए प्रशांत कुमार की देशज टाइम्स के लिए यह रिपोर्ट
दियारा के कुख्यात काजल पहलवान और विनोद मुखिया हत्याकांड के बाद कुशेश्वरस्थान पुलिस ने मानो दियारा से अपराध खत्म करने की ठान ली है। बता दें कि कुशेश्वरस्थान दियारा में अपराधियों का बर्चस्व हुआ करता था।
आम लोगों की तो बात क्या पुलिस भी दियारा में जाने से पहले सौ नहीं बल्कि हजार बार सोचा करती थी। अब वही दियारा में लोग शांति से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप

पहले लोग शाम तो दूर दिन में भी घर से बाहर निकलने के लिए कई बार सोचते थे। लेकिन अब दियारा के लोग आराम से कभी भी बिना डर के अपने खेतों में आते जाते हैं। और, अपना जीविका चला रहे हैं। और, किसी भी अपराधी का डर भी नहीं हैं।

- Advertisement -

अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा चमत्कार हुआ कैसे! ये चमत्कार किसी भगवान ने नही की बल्कि कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार के दिलेरी के कारण संभव हुआ है।

- Advertisement -

जब से कुशेश्वरस्थान में थाना का प्रभार थानाध्यक्ष श्री कुमार ने संभाला है तब से दियारा के अपराधियों में एक डर सा बना हुआ है अब अगली बारी किसकी होगी।

- Advertisement -

बता दें कि दियारा से एक एक अपराधी बारी बारी से पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। हाल में ही दियारा के इनामी अपराधी मनोज पासवान और शंकर पासवान को अमित कुमार ने दियारा से गिरफ्तार किया था।

ये दोनों अपराधी पर कई हत्या के मामले दर्ज है और दोनो कई वर्षों से फरार चल रहा था।  इससे पूर्व डब्लू राय भी कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फतुलाहा नदी किनारे 'मौत' की धधक... पढ़िए Benipur में अवैध शराब भट्टी, हथौड़ा, सरगना, 4 गिरफ्तार और कौन फरार!

वहीं, दरभंगा पुलिस ने दियारा के चार अपराधी नीतीश यादव, शंभु यादव, बैजू यादव और महेंद्र पासवान पर इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी लोग इन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करते हैं तो उनको दरभंगा पुलिस इनाम देगी और उसकी जानकारी गुप्त रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

पुलिस के ईनाम के घोषणा के बाद से दियारा के अपराधियों में दहशत बना हुआ है। अब तो जो भी अपराधी बचे हुए है वह दियारा से अपना ठिकाना बदल कहीं और शिफ्ट हो गया है।

कुशेश्वरस्थान दियारा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि अपराधी दहशत में जी रहे है और आमजन शांति से जीवन व्यतीत कर रहे है।

वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विनोद मुखिया हत्या कांड में पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष पांच जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।
क्योंकि अपराधियों को सही जगह पहुंचना मेरा कर्तव्य है। जब तक अपराधियों को सही जगहों पर नही पहुंचा देते तब तक चैन से नहीं बैठ सकता।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

बांग्लादेश में BNP की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश संबंध और चीन की भूमिका?

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें