

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। वहीं, एक ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर चालक भाग गया। पढ़िए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहेड़ा में मंगलवार की देर रात जेसीबी के अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा था।
इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी गई। सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गस्ती दल को घटना स्थल पर भेजा।
पुलिस की गाड़ी देखते ही जेसीबी चालक अपने जेसीबी और एक ट्रैक्टर चालक वहां से भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस ने तीन ट्रैक्टर डाला सहित जब्त कर लिया है। जब्त ट्रैक्टर को स्थानीय थाना लाया गया।
पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व भी कुशेश्वरस्थान पश्चिमी से दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किया गया था। वहीं माइनिंग पदाधिकारी भी लगातार अवैध खनन को लेकर कई बार यहां छापेमारी कर चुके हैं। इसके बाबजूद मिट्टी का अवैध कारोबार लगातार किया जा रहा है।


