spot_img

Bihar से जमशेदपुर जा रही शिव शक्ति बस की टेलर में भीषण टक्कर, उड़े बस के परखच्चे, 2 की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -
झारखंड के चांडिल से बिहार के लिए एक बुरी खबर है। यहां नवादा से आ रही बस भीषण हादसे की शिकार हो गई है। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए हैं जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई थी जिनकी मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला जय रानी देवी और एक पुरूष शिवकुमार शामिल हैं।

हादसा, सरायकेला जिले के चांडिल में हुआ है। बस बिहार के नवादा से आ रही थी। इसी दौरान सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना अंतर्गत शहरबेड़ा के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 के आसपास NH-33 पर नवादा से टाटा जा रही यात्री बस शिव शक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि नवादा से टाटा लौट रही शिव शक्ति बस की आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू करा एमजीएम अस्पताल भिजवाया है।

यह भी पढ़ें:  फ्री होकर बात करूंगा मां... एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में होनी थी शादी!

- Advertisement -

वहीं घटना में एक महिला एवं एक पुरुष यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवादा से चलकर टाटा की ओर जा रहे यात्री बस के चालक ने शहरबेड़ा के समीप सामने से जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे यह घटना घटित हुई है। संभावना जताई जा रही है, कि यात्री बस के चालक को नींद आ गई होगी जिस वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

- Advertisement -

बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी जिसकी मौत की सूचना आ रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बस नवादा से चलकर टाटा की ओर आ रही थी। इस दौरान चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से उक्त ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि तड़के सुबह चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

वही, पुलिस की ओर से बताया गया है कि बस के केबिन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं दो लोगों की मौत हो गई है।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया है कि घटना के बाद सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews

Bihar Tourism News: बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में बड़ा बदलाव! मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, जानें कैसे

बिहार सरकार गया, राजगीर, नालंदा में पर्यटन को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने और हेलीकॉप्टर सेवा शु#BiharTourism,#GayaNews,#RajgirNalanda

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला: सुलतानगंज-देवघर पुल पर अब नहीं चलेंगे भारी वाहन, जानिए क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव!

भागलपुर के सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर अब भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने यह बड#BhagalpurNews,#SultanganjOverbridge,#TrafficRestriction

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure