back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga के Ghanshyampur में हदीसा खातून और खुर्शीद अली ने जता दिया…लोकतंत्र इसी का नाम है

ये नगर पंचायत का चुनाव नहीं, देश का कवच है जहां ऐसे बुजुर्ग अपनी ताकत से गढ़ते हैं 55% वोट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। नगर पंचायत घनश्यामपुर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

- Advertisement -

अगर कुछ दिखा तो वह था, लोकतंत्र का सार्थक होता चेहरा, जिस चेहरे के बूते आज देश का नाम है। हमारा गौरव है। और गौरव को जिंदा रखने में अस्सी साल से अधिक की बुजुर्गों ने जो अपना तेवर दिखाया, रूतबा दिखाया, सचमुच यह लोकतंत्र को जिंदा रखने का साक्षात् पैगाम था, नाम है हदीसा खातून और खुर्शीद अली, जिसने अपनी ताकत से साबित कर दिया, चिलचिलाती धूप, ये चुभती गर्मी के आगे जीत और जिताने का हौंसला अटल है, सत्य है…

- Advertisement -

प्राप्त सूचना के मुताबिक लगभग 55% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक संख्या में मतदान करने घरों से बाहर निकली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

नगर पंचायत घनश्यामपुर के कुल 14 वार्डों के चुनाव के लिए कुल 22 बूथ पर मतदान करवाया गया। नगर पंचायत घनश्यामपुर में 5 वार्डों के लिए 9 मतदान केंद्र तथा पाली में 9 वार्डों के लिए 13 बूथ बनाए गए थे। कुल 15121 मतदाताओं में से 3840 पुरुषों तथा 4459 महिलाओं ने मतदान किया।

प्रचंड गर्मी तथा भीषण आग उगलती मौसम के बावजूद मतदाताओं में मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया। सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।

दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही वोट देने निकले। शाम 4 बजे के करीब मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखाई दी।

विभिन्न प्रत्याशियों ने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए दुपहिया, चार पहिया वाहनों का उपयोग किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पटना से आई टीम ने खंगाला अलीनगर अस्पताल का कोना-कोना, व्यवस्था देख अधिकारियों के चेहरे पर आई मुस्कान

मुख्यालय डीएसपी इमरान अहमद ने सभी बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें