spot_img

रात में BJP नेता ने पत्नी को पीटा, पत्नी छोड़कर चली गई मायके, सुबह घर की बिस्तर पर पड़ी मिली खून से लथपथ लाश, गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थानीय युवा भाजपा नेता निशांत गर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत गोविन्दपुरी स्थित घर के कमरे में खून से लथपथ उनका शव बिस्‍तर पर पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू गोविंदपुरी कॉलोनी में भाजयुमो नेता निशांक गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उनका गोली लगा शव बेड पर पड़ा मिला।

- Advertisement -

- Advertisement -

शुक्रवार देर रात नशे में निशांक ने पत्नी से मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

न्यू गोविंदपुरी निवासी निशांक गर्ग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी थे। निशांक के पिता राजेश गोयल हैं। पांच वर्ष के निशांक को उनके फूफा आनंद गर्ग ने कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गोद ले लिया था।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

तभी से निशांक अपने फूफा के मकान में ही रहते थे। निशांक ने फरवरी 2014 में अशोकपुरी निवासी सोनिया प्रजापति उर्फ सोनी से प्रेम विवाह किया था। निशांक के आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है।

पुलिस को दिए गए बयान में निशांत गर्ग (35) की पत्नी सोनिया ने बताया कि शुक्रवार रात वह काफी नशे में थे और उन्होंने मारपीट भी की थी।
इसके बाद वह गुस्से में तड़के तीन बजे थोड़ी दूर स्थित अपने मायके चली गई। पत्नी जब सुबह साढ़े छह बजे घर लौटी तो निशांत बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला और उसके सीने में गोली लगी थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बिस्तर और उस कमरे में कोई तमंचा या पिस्तौल बरामद नहीं हुई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के अनुसार मृतक गर्ग भाजपा का युवा चेहरा थे, जो पिछले करीब पांच साल से राजनीति में सक्रिय थे। फिलहाल वे भाजपा में क्षेत्रीय युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी थे।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

निशांक की पत्नी सोनी के अनुसार, शुक्रवार शाम को निशांक नशे में घर आए थे। इसी बात को लेकर दम्पति में झगड़ा हुआ था। निशांक ने पत्नी के साथ मारपीट की और निशांक ने गुस्से में रिवाल्वर निकाल ली।

इससे सोनी नाराज होकर अपने मायके अशोकपुरी चली गई। इसके बाद शनिवार सुबह साढ़े छह बजे अपने जेठ गौरव गोयल के घर पहुंची और फिर जेठ के साथ सोनी घर लौटी तो निशांक का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा था।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर जांच की तो निशांक के सीने में गोली लगी मिली। पुलिस ने घर को सील करके जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।

क्षेत्राधिकारी दौराला अभिषेक पटेल, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को देखते हुए जांच में जुटी हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब एक घंटे में पहुंचिए Samastipur! बड़ी सौगात, दिसंबर तक तैयार होगा Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road… जानिए

Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road: पटनावासियों के लिए एक और खुशखबरी है! जेपी गंगा पथ...

Patna Police Encounter: CM के ‘हाथ खोलने’ के बाद पुलिस का एक्शन, दो कुख्यात अपराधियों का हाफ एनकाउंटर

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में आधी रात पुलिस ने वो कर...