
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पंद्रह वर्षीय किशोरी की बर्बरता पूर्ण हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने हाथों में कील ठोक दी। इतना ही नहीं आंखें भी निकाल लीं।
बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। आज शनिवार को चरी के खेत में जब लाश पड़ी देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। काफी समय तक घर ना लोटने के बाद किशोरी के परिजनों को चिंता हुई, उन्होने परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।
सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।







