

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार राम को जान से मारने की धमकी मिली है। सोनू मूलत: सिवान जिले के जामो बाजार थाना के रहने वाले हैं और फिलहाल कुशेश्वरस्थान पूर्वी में राजस्व कर्मचारी हैं। इन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है, जो कहते हैं सुनो नहीं तो जान से जाओगे। पढ़िए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
कुशेश्वरस्थान पूर्वी के राजस्व कर्मचारी सोनू ने सारी कहानी स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर बताया। उन्होंने लिखित आवेदन में कहा कि मोबाइल नंबर 7739388251 से फोन कर हजारी हाउस बुलाया गया।
ऑफिस में जरूरी कार्य होने के कारण मैं नही जा सका। फिर दुबारा इसी नम्बर से कॉल आया कि तुम्हें बुलाया जा रहा है और आ क्यों नहीं रहे हो। जब मैं वहां पहुंचा तो विधायक वहां नहीं थे।
- Advertisement -
वहां पहुंचते ही गौरव कुमार राय, सुनील कुमार राय और साहेब राय एक मत होकर धमकी दिया कि उजुआ सिमरटोका पंचायत का WPU निर्माण के लिए स्थलीय जांच प्रतिवेदन हम जहां कहेंगे वही पर देना होगा।
जब ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोगों की ओर से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया गया। इसी दौरान गौरव कुमार राय धमकी देते हुए कहने लगा कि हम विधायक का पीए हैं।
हमलोग जो कहेंगे वह करना होगा नही तो अंजाम बुरा होगा। जब ऐसा करने से मना किया तो गौरव कुमार, सुनील कुमार एवं साहेब राय तीनोँ आग बबूला हो गया।
- Advertisement -
और, वहां उपस्थित आम लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से जाति सूचक गाली-गलौज देते हुए कहा कि तुम्हारा इतना हिम्मत फिर जातिसूचक#### हो ### की तरह रहो कुर्सी मिल गया, तो ज्यादा काबिल मत बना करो।
- Advertisement -
इतना ही नहीं उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि प्रकाश हजारी के यहां जब शराब से संबंधित छापेमारी दल में शामिल क्यों हुआ।
छापेमारी की सूचना हमलोगों को पहले क्यों नही दिया। आज के बाद से हमलोगों के कहे अनुसार काम नही किया तो नौकरी के साथ साथ जान से भी हांथ धोना पड़ेगा।
राजस्व कर्मचारी सोनू राम ने बताया कि उक्त लोगों की ओर से पहले भी कई बार राजस्व विभाग के नियम के विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाया गया था। मेरी ओर से ऐसा नहीं करने पर तरह-तरह का आरोप लगाने की धमकी देते रहे हैं।
- Advertisement -


