spot_img

अरब से मंगवाकर बिहार के रास्ते पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत अन्य देशों को भेजे जा रहे थे करोड़ों, अंतरराष्ट्रीय हवाला गिरोह का बड़ा पर्दाफाश, 3 अपराधी गिरफ्तार, राइफल, पिस्टल, दर्जनों डेबिट कार्ड, एक्सूवी कार, लाखों कैश बरामद

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सिवान पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय हवाला गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है, तीनों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार के साथ दर्जनों डेबिट कार्ड, एक्सूवी कार, और लाखो रुपए बरामद किया गया है।

- Advertisement -

ये लोग करोड़ो रुपए अरब से मंगवाकर सीवान के रास्ते पाकिस्तान बंगलादेश सहित अन्य देशो को भेजते है। तीनों की गिरफ्तारी भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव से हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अरब देशो से रुपये मंगवाकर सीवान से पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशो मे करोड़ो रुपये भेजने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को पकड़ने मे सीवान पुलिस को सफलता मिली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दिया है। एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम ब्रहमस्थान के स्व. कृष्णा सिंह के हरेंद्र सिंह के घर गोपालगंज से कुछ लोग एकत्रित होकर विदेशी पैसा का हिसाब कर रहे हैं।

इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में हरेन्द्र सिंह के घर पर छापेकमारी की गई।

पुलिस ने इनके पास से एक राइफल, एक रिवाल्वर,18 जिंदा गोली, एक कार, 2 लाख 67 हजार रुपए,  6 मोबाइल,एक लैपटॉप,विभिन्न बैंकों के 20 एटीएम कार्ड, स्वाइप मशीन, विभिन्न कंपनी के 24 सिम कार्ड और डिजिटल कैमरा सहित कई दस्तावेज बरामद किया है।

इसकी जानकारी देते हुए सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालगंज से कुछ लोग पैसों का हिसाब करने पहुंचे हुए हैं। जिसके बाद महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

जिसके बाद टीम ने ब्रह्मस्थान गांव के हरेंद्र सिंह के मकान पर छापेमारी कर तीन लोगों को हथियार और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह तीनों लोग हवाला का कारोबार करते हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों में गोपालगंज जिले के मीरअलीपुर गांव के शेख आलमगीर का पुत्र शेख कलीम , साधु चक गांव के श्रीनिवास प्रसाद का पुत्र राजेश कुमार और सीवान के भगवानपुर हाट के ब्रह्मस्थान गांव के विजेंद्र सिंह का पुत्र मनु कुमार सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में रुपए को ट्रांसफर करना ही हवाला कारोबार है। इसके लिए ना किसी बैंक की जरुरत होती है ना ही किसी करेंसी एक्सचेंज की।

इसमें बिचौलिया की मुख्य भूमिका होती है जो बिना यह जाने की राशि कितनी है और कौन इसे नियंत्रित कर रहा है। पैसो को इधर से उधर करता है। इसमें प्रति लाख पर निश्चित शुल्क दिया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice