मई,18,2024
spot_img

शराब माफिया का पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे जवान, माफिया ने होमगार्ड का राइफल छीना

spot_img
spot_img
spot_img

वैशाली जिले से बड़ी खबर है जहां शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। साथ ही होमगार्ड जवान से माफिया ने उनकी राइफल छीन ली।

हालांकि, छीनी गई राइफल को पुलिस ने 15 मिनट के अंदर ही बरामद कर लिया। यह पूरा मामला जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर गांव का है।

जहां पुलिस को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं एक पुलिस जवान की राइफल भी छीन ली गई। इसके बाद पुलिस के जवान अपनी जान बचाकर भागने लग गए।

जानकारी के अनुसार, शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर गांव में एलटीएफ की टीम छापेमारी करने गई थी। लौटने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर बंधक बना लिया।

होमगार्ड के एक जवान से राइफल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस वहां से निकली और बड़े पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी, फिर बड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:  Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

हाजीपुर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यहां शराब छिपा कर रखा गया है। इस छापेमारी टीम में महुआ थानाध्यक्ष भी शामिल थे।

पुलिस छापेमारी करने के बाद लौट रही थी, तभी ग्रामीणों के साथ मिलकर शराब माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए पुलिसवाले भागने लगे। भाग रही पुलिस का भीड़ ने रायफल छिन लिया। रायफल को छोड़कर मौके से पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, यहां एएलटीएफ की टीम शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। मगर,शराब पकड़ने गई पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

इस वजह से पुलिस की टीम घबरा गई और पुलिस को किसी तरह वहां से जान बचाकर निकलना पड़ा।

इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के खिलाफ पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने गई थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यहां शराब छुपा कर रखा गया है।

इस सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। पुलिस छापेमारी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। साथ ही होमगार्ड जवान से राइफल को छीन लिया गया। लेकिन, पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। इसके अलावा कार्रवाई करने हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

घटना की सूचना पुलिस ने तुरंत महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन को दी। इसके बाद सुरभ सुमन भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही पुलिस की राइफल को भी बरामद किया। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी के बारे में पुलिस ने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें