back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान अनुश्रवण समिति बैठक में जमकर हंगामा, बैठक का बहिष्कार,सदस्यों ने पदाधिकारियों पर निकाली जमकर भड़ास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। बाढ़ की राजधानी कहे जाने वाले बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान में बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर बैठक हुई।

बाढ़ पूर्व अनुश्रवण समिति की बैठक में शुरू होने के कुछ देर बाद ही काफी हंगामे के बाद उपस्थित सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
बैठक शुरू होने पर कमला बलान पश्चिमी तटबंध की मरम्मती, राजस्व कर्मचारी की मनमानी
पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने कहा कि यहां पदाधिकारी किसी भी बैठक में नहीं पहुंचते हैं और जनप्रतिनिधियों की बात को सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं।
जिस कारण जनता का काम नही हो पा रहा है इससे जनप्रतिनिधियों तथा सरकार की बदनामी हो रही। इसलिए हमलोग को ऐसे बैठक में शामिल नहीं होना चाहिए। इस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में बैठक बहिष्कार करने की घोषणा की

- Advertisement -

वहीं, सभी सदस्य सदन से बाहर निकल गए हालांकि स्थानीय विधायक ने बीच बचाव कर बैठक शुरू करने का अपील की लेकिन सदस्यों ने कहा कि बैठक में सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद नहीं हैं तो बैठक में शामिल होने का क्या फायदा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह
सदस्यों ने सीओ अखिलेश कुमार को कहा कि अगली बैठक का समय निर्धारित कर बैठक में सभी सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद रहने का निर्देश दें अगर पदाधिकारी नहीं आये तो हम लोग बैठक को लागातार बहिष्कार करेंगे।
मौके पर प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुध्न पासवान, उप मुख्य पार्षद सुजीत कुमार, मुखिया पूनम देवी, नवल किशोर राय, ठक्को सदा, प्रमीला देवी,
राजेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य अंजनी भारती, उप प्रमुख शोभा देवी  सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में लौटा 'मिनी इंडिया', 7 दिन के कैंप से लौटकर छात्रों ने सुनाए एकता के अविस्मरणीय किस्से
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...

Esha Deol News: एयरपोर्ट पर कूल लुक में जलवा बिखेरती दिखीं Esha Deol, आथिया भी परिवार संग हुईं स्पॉट!

Esha Deol News: बॉलीवुड में कब कौन सा सितारा कहां स्पॉट हो जाए, कहना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें