back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Boat Accident : ह्रदयविकार नौका हादसे में 150 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, नदी में पलटी नाव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नाइजीरिया में ह्रदयविकार नौका दुर्घटना में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। भार क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही यह नाव बुधवार सुबह नदी में पलट गई।

- Advertisement -

गोताखोर बाकी लोगों को तलाश रहे हैं। यह नाव ठसाठस भरी थी। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शादी नाइजर राज्य में हो रहा था। नाव शादी से मेहमानों को लेकर क्वारा राज्य में जा रही थी। बारिश और ज्यादा लोगों की वजह से नाव ओवरलोडिंग हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav bail: सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, बेऊर जेल से रिहाई का रास्ता साफ

क्वारा राज्य के पुलिस ओकासनमी अजय ने बताया कि अभी तक नाव दुर्घटना में 150 लोगों की मौत हुई है। 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। दुर्घटना लगभग 3 बजे हुई और बहुतों को इसके बारे में घंटों बाद पता चला।

पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी के मुताबिक यह हादसा उत्तरी नाइजीरिया में हुआ है। नदी में नौका हादसे का शिकार हुए यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस नाव में करीब 180 लोग सवार थे।

राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय प्रबंधक यूसुफ बिरमा ने संवाददाताओं को बताया कि नाव मध्य नाइजर राज्य और उत्तर-पश्चिम केब्बी राज्य में वारा के बीच नदी में पलटी। अब तक 20 लोगों को जीवित बचाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI ने की बड़ी भविष्यवाणी: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला पाकिस्तान जीतेगा?

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस, अपनी सांसें थाम लीजिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026 से...

Bihar Greenfield Corridor: ₹8000 करोड़ से सुपौल से बांका तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, NEPAL से सीधी कनेक्टिविटी

Bihar Greenfield Corridor: सपनों की पगडंडी अब हकीकत की रफ्तार पकड़ने वाली है, बिहार...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें