back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

TV पर हर रोज देखता था Crime Shows, बेटी की लाश के चाकू और हथौड़े से किए 10 टुकड़े, फिर पत्नी की हत्या कर बोरे में फेंकी मिली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

समाज किस तरफ जा रहा है इसकी बानगी है दादर और नगर हवेली की चौंकाने वाली दर्दनाक वारदात जहां 53 साल के एक बिजनेसमैन सिलवासा के डोकमर्डी इलाके का रहने वाला योगेश मेहता ने अपनी पत्नी और पंद्रह साल की बेटी की हत्या कर दी।

- Advertisement -

हैरान करने वाली बात यह है कि योगेश ने अपनी बेटी की लाश के दस टुकड़े कर दिए और फिर उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। वहीं, उसकी पत्नी की लाश बोरे में बंद मिली।

- Advertisement -

मामला तब सामने आया जब उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जैसे ही घर पहुंची तो हैरान रह गई, दरवाजा खोलते ही पुलिस को उसकी पत्नी की लाश मिली।

- Advertisement -

पुलिस ने तत्काल योगेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के सूरत का रहने वाला योगेश सूत का कारोबारी था। वह उसी शहर में अपनी 43 वर्षीय पत्नी रेशमा और अठारह व पंद्रह वर्षीय बेटियों के साथ रहता था।

पुलिस ने आशंका जताई है कि योगेश टीवी पर क्राइम शो देखकर प्रेरित हुआ था। इसी वजह से उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के लिए युवक ने चाकू और हथौड़े से अपनी बेटी के शव के दस टुकड़े कर दिए।

युवक ने शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था। अब पुलिस उन टुकड़ों की तलाश कर रही है। पुलिस को शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं। लेकिन तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले को एकदम गहराई से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: एक बार फिर साथ दिखेंगे बॉलीवुड के ये टैलेंटेड एक्टर्स, जानें क्या है खास!

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: बॉलीवुड की दुनिया में जब दो दमदार कलाकार एक साथ...

जल्द आ रही है नई Mahindra Thar 3-door, दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ!

Mahindra Thar 3-door: ऑफ-रोड के शौकीनों और स्टाइल पसंद करने वाले ड्राइवर्स के लिए...

Bihar Crime: बिहार विधान परिषद में विपक्ष गरजा, अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सरकार को घेरा… पढ़िए गहरा घाव और जवाब

Bihar Crime: बिहार की सियासत में आजकल अपराध का मुद्दा एक ऐसा गहरा घाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें