back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

ये थानेदार का ऐलान है, अमेरिकी संसद में जल्द बनेगा हिंदू कॉकस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अमेरिकी संसद में जल्द ही हिन्दू कॉकस बनाया जाएगा। अमेरिकी सांसद श्रीशमल थानेदार ने एलान किया है कि यह हिंदू कॉकस अमेरिकी हिंदुओं की आवाज बनेगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी सांसद श्रीशमल थानेदारने अमेरिकी कांग्रेस में एक ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की है जो समान विचारधारा वाले सांसदों को एक मंच पर लाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में हिंदुओं के खिलाफ कोई नफरत और कट्टरता न हो।

- Advertisement -

थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर एक व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं। साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों। थानेदार ने कहा, ‘‘ये मौलिक स्वतंत्रताएं हैं। ये मौलिक मानवाधिकार हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बिहार का मौसम लेगा करवट, 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने कैपिटल विज़िटर सेंटर में पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्रीशमल थानेदार अभी भारतीय मूल के सांसदों के समूह समोसा कॉकस के सदस्य हैं। यह समूह भारत से जुड़े मुद्दे अमेरिकी संसद में उठाता है।

थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर  व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं।

साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों। थानेदार ने कहा, ये मौलिक स्वतंत्रताएं हैं। ये मौलिक मानवाधिकार हैं।

जॉर्जिया के छठे जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने इस सम्मेलन में अगस्त में द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के भारत जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:  बिहार सवर्ण आयोग: सामान्य वर्ग के गरीबों को दलितों जैसी सुविधाएं देने की सिफारिश, क्या बदलेगी बिहार की सियासत?

अब थानेदार ने एलान किया है कि वह अमेरिकी संसद में हिन्दू कॉकस बनाएंगे, जिसमें एक जैसा सोचने वाले नेताओं को एक साथ लाया जाएगा।

इस कॉकस का उद्देश्य होगा कि हिंदुओं के खिलाफ देश में कोई नफरत और भेदभाव ना हो। थानेदार ने कहा कि यह अहम है कि हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का अधिकार हो और वह बिना किसी डर और भेदभाव के अपने भगवान की प्रार्थना कर सके। यह व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी संसद में कॉकस नेताओं के उन समूहों को कहा जाता है, जिनका एक समान विधायी उद्देश्य होता है। इन कॉकस का प्रशासन चैंबर के नियमों के मुताबिक होता है।

हिंदू कॉकस के एलान पर भारतीय मूल के लोगों ने खुशी जाहिर की। थानेदार ने कहा कि सभी का इस कॉकस में शामिल होने के लिए स्वागत है और यह एक समावेशी कॉकस होगा। थानेदार ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News: पूर्व प्रधानाचार्य के घर Robbery...24 नकाबपोशों का धावा, Nepal भाग गए लाखों की डकैती करने वाले अपराधी?

मैककॉर्मिक ने कहा,इस अप्रवासी आबादी के लिए मेरे मन में बहुत आदर है जिसने अमेरिका में इतना कुछ किया है।

मैककॉर्मिक ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा है कि समुदाय जागरूक है और महसूस करता है कि उनके पास वास्तव में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चयन करने की शक्ति है।

उन्होंने कहा, मैं बस कहने के लिए यह नहीं कह रहा। आप के पास वास्तविक शक्ति है। ‘अमेरिकन4हिंदूस’ की ओर से आयोजित और 20 अन्य संगठनों की ओर से समर्थित शिखर सम्मेलन में देश भर के हिंदू समुदाय के नेताओं ने शिरकत की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा – ‘मानसिक स्थिति’ ठीक नहीं!

Nishant Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ इस तरह...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें