back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

सब इंस्पेक्टर ने चौकीदार को बेरहमी से पीटा, हाजत में किया बंद, फिर ऊपर वाले साहेब ने जो किया…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय के चौकीदार को हाजत में बंद करने वाले पुलिस पदाधिकारी निलंबित हो गए हैं। साथ ही चौकीदार पर भी कार्रवाई की गई है। मामला बखरी थाना का है जहां पुलिस अवर निरीक्षक एवं चौकीदार के बीच हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा दोनों पर कार्रवाई हो गई है।

- Advertisement -

खरी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार और चौकीदार नंदकिशोर पासवान ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने चौकीदार को पहले पीटा फिर शराब पीने का आरोप लगा हाजत में बंद कर दिया।

- Advertisement -

मामले की जांच के बाद एसपी ने कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुअनि राजीव रंजन तथा चौकीदार नंदकिशोर पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

चौकीदार पर आरोप है कि उन्हें दूसरे जगह गश्ती के लिए कहने पर वे भड़क गए और सब इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की कर हाथ उठा दिया।

वहीं, जिस सब इंस्पेक्टर पर चौकीदार ने मारपीट का आरोप लगाया है उन्होंने दो दिन पहले ही दो व्यवसायियों को सरेआम पीटा था। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

चौकीदार नंदकिशोर बखरी इलाके में अपनी ड्यूटी में तैनात थे। इसी बीच सब इंस्पेक्टर राजीव ने उन्हें अपने पास बुलाया। फिर शराब पीने का आरोप लगाया और गाली-गलौज की। जिसके बाद चौकीदार ने धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी।

नंदकिशोर ने आरोप लगाया है कि राजीव कुमार ने उन्हें पीटा फिर हाजत में बंद कर दिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बखरी डीएसपी को जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि 13-14 जून की रात बखरी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त और छापेमारी के दौरान बखरी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) राजीव रंजन एवं चौकीदार (3/5) नंदकिशोर पासवान के बीच मारपीट होने की घटना सामने आया था। जिसकी जांच बखरी डीएसपी से कराई गई।

जांच में पाया गया कि पुअनि राजीव रंजन की ओर से चौकीदार नंदकिशोर पासवान को डियूटी करने से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश दिया गया था। इसको लेकर उक्त चौकीदार ने गलत व्यवहार किया तथा धक्का-मुक्की किया गया।

इससे आक्रोशित होकर पुअनि राजीव रंजन ने चौकीदार नंदकिशोर पासवान के साथ मारपीट किया तथा थाना लाकर हाजत में बंद कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने चौकीदार को हाजत से निकाला तथा दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को समाप्त करा दिया गया।

घटना को लेकर दोनों की ओर से अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात स्वीकार किया गया है।

एसपी ने बताया कि दोनों ने जो किया वह बहुत गलत था। जिसके कारण कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुअनि राजीव रंजन तथा चौकीदार नंदकिशोर पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें