back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Madhubani नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों में उबाल, DM और SP को आवेदन, कहा, तुरंत कीजिए नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स। स्थानीय प्रेस क्लब में आईएफडब्ल्यूजे की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सचिव आकिल हुसैन के संचालन में आयोजित हुई।

बैठक में पिछले दिन नौ जून को पत्रकार कुमार गौरव के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गयी।

साथ ही, थानाध्यक्ष राजा पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिए जाने पर सहमति बनी। वहीं, संघ ने अल्टीमेटम दिया कि अगर 72 घंटे के अंदर नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होती है, तो इसके खिलाफ पत्रकार संघ आन्दोलन करने के लिए विवश होंगे।

यह भी पढ़ें:  बीमार या विवाद? सिर्फ 5 महीने की शादी…Madhubani में 'संदिग्ध' मौत...रात में सोई सुबह मिली लाश!

बैठक को संबोधित करते हुए आइएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, सचिव आकिल हुसैन, शैलेंद्र कुमार झा ने संयुक्त तौर कहा कि पत्रकार कुमार गौरव के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा की ओर से दुर्व्यवहार एवं खुलेआम गाली दी गई।

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष राजा शहर के आम लोगों के साथ भी अपमानजक व्यवहार करते हैं। इनकी ओर से नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों, माफियाओं और अन्य अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

इनके इस तरह के कृत्य से पुलिस पर भी लोगों का भरोसा उठ रहा है। लोग थाना आने से परहेज कर रहे है।

यह भी पढ़ें:  बीमार या विवाद? सिर्फ 5 महीने की शादी…Madhubani में 'संदिग्ध' मौत...रात में सोई सुबह मिली लाश!

इनके इस रवैये के खिलाफ आईएफडब्लूजे की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया है कि नगर थानाध्यक्ष राजा को तत्काल नगर थाना से हटाया जाए।

इनके खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाए। तथा जिले भर में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार अधिकारी करें। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से दिशानिर्देश जारी करें।

यह भी पढ़ें:  MADHUBANI में नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान– अब आपकी जमीन से जुड़ी हर गलती होगी सही

साथ ही, जिले भर के समस्त पत्रकार वरीय पुलिस अधिकारी से मांग की है कि 72 घंटे के अंदर नगर थानाध्यक्ष राजा पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, तो सभी पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मौके पर पत्रकार कल्याण झा,राजीव झा,शाहिद कामरान,अशोक कर्ण, राम शरण साह, राजेश कर्ण, आर. नेहाल, राम शरण, राजू प्रसाद, किशोर कुमार, फिरोज आलम, अशोक पासवान, राकेश यादव, सोनी झा, अमर कुमार,राजेश सिंह,सुनिता झा, राहुल कुमार अलावे कई पत्रकार मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें