

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सात सूत्री मांगों के समर्थन में महागठबंधन के घटक दलों ने गुरुवार को बिरौल प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार को बाधित कर धरना पर बैठ गए।
इसकी अध्यक्षता कैलाश साहु और सीपीएम के रघुनाथ झा संयुक्त रूप से कर रहे थे। धरना को संबोधित करते हुए महागठबंधन के वक्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान, युवा, व्यवसायी मजदूर विरोधी नीतियों की तीव्र भर्त्सना की।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है,संविधान को बदलने की साजिश हो रही है। स्थानीय नेताओं ने जाति आधारित गणना कराने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध,दलित-
गरीबों को आवास एवं खाद्यान्न योजना बंद करने, उनमाद की राजनीति पर रोक लगाने को मुद्दा बना कर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना किया।
धरना में उपस्थित राजद,जदयू, कॉग्रेस,सीपीआई,सीपीएम, सीपीएम माले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए 2024 के लोक सभा चुनाव में केंद्र
गद्दी से भाजपा को हटाने के लिए एक जूटता का परिचय देने का आहवान किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



