

कुशेश्वरस्थान। विनोद मुखिया हत्या कांड का एक और नामजद अभियुक्त को कुशेश्वरस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात दियारा स्थित झाझा गांव से पुलिस ने अजय यादव पिता रामकिशुन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अजय अपने गांव झाझा में रह रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ झाझा गांव पहुंचे।
- Advertisement -
और दियारा के कुख्यात अपराधी विनोद मुखिया हत्याकांड के नामजद आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
वहीं दूसरी ओर पुलिस पर हमला मामले में थाना कांड संख्या 97/23 के नामजद आरोपी दिनेश यादव को को जाफरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- Advertisement -



