back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

JDU सांसद की न्यूड फोटो के साथ ब्लैकमेलिंग, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी रक्सौल से धराया, है पंचायत समिति सदस्य की हत्या में भी नाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को ब्लैकमेल करने और महिला के साथ गंदे वीडियो वारयल करने वाला आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ ही गया। पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से आरोपी और कई हत्या के आरोपी शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के अनीश कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अनीश ही सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू को पूजा नाम की एक लड़की के व्हाट्सएप से फोटो और वीडियो भेजकर रंगदारी की डिमांड की थी।

- Advertisement -

सांसद से कहा गया था कि दो करोड़ रुपए एक बैंक अकाउंट में जमा करवा दो, वरना ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

- Advertisement -

इसके बाद सांसद ने पटना के शास्त्रीनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। सांसद का कहना था कि वीडियो को एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।

शिकायत और एफआईआर के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी शुरु की तो  गुप्त सूचना पर पुलिस ने रक्सौल बॉर्डर से आरोपी अनीश झा को गिरफ्तार कर लिया।

अनीश पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन झा की हत्या का भी मामला दर्ज है। साथ ही टिकट दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगी का मामला भी दर्ज है। पुलिस अनीश से लंबी पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें