back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के Biraul में वृद्ध समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहे उपद्रवियों ने पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी किया दुर्व्यवहार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जमीन रजिस्ट्री कराने आये एक वृद्ध एवं दो अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहे उपद्रवियों से बचाने गए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।

- Advertisement -

पढ़िए क्या है मामला क्यों बनना पड़ा पुलिसकर्मी और अधिकारियों को इसका कोपभाजन, फिर क्या एक्शन लिया एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पूरी खबर उत्तम सेन गुप्ता के साथ…

- Advertisement -

इस मामले में एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के निर्देश पर बिरौल थाना में एक महिला सहित 9 लोगों एवं 10-15 अज्ञात के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी मो.उसमान अपने दो सहयोगियों के साथ निबंधन कार्यालय बिरौल आये थे।

इसकी सूचना परिवार के अन्य सौतेले भाईयों को मिलने के वे लोग थाना के मुख्य गेट के सामने आक्रोशित हो कर वृद्ध व्यक्ति के साथ सहयोग मे आये दो अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

जान बचाने के उद्देश्य से थाना परिसर में शरण लेने पहुंचे वृद्ध सहित तीन लोगों को उपद्रवियों से बचाने का प्रयास महिला पुलिस पदाधिकारी और आरक्षी प्रयास करने लगे।

लेकिन दर्जनों की संख्या आये लोगों ने पुलिस की बातों को अनसुनी करते हुए थाना परिसर को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

इस पर काबू पाने के लिए सूचना पर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी थाना पहुंच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आदेश अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को दिये।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पीएसआई दिव्या कुमारी के लिखित आवेदन पर मो. इरफान, मो.इमरान, मो.साहवान,

मो.मरजान, मो.फुरकान, मो.जिसान, मो.फरहान, मो.चमन,रहिमा खातुन ग्राम बड़गांव थाना जमालपुर, बड़गांव ओपी के अलावा 10-15 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए सभी नौ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर पुलिस संरक्षण में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: ससुराल जा रहे सहरसा के युवक की मौत, 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी बाइक

थानाध्यक्ष ने बताया कि रजिस्ट्री करने आये एक वृद्ध व्यक्ति के अलावा दो अन्य के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे।

तीनों लोग जान बचाने के लिए थाना परिसर में आ गए। इस दौरान उपद्रवियों की ओर से पीएसआई दिव्या कुमारी के अलावा सिपाही रिंकी कुमारी और खुशबू कुमारी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने लगे।

एफआईआर के सभी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस संरक्षण में जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की शानदार जीत के हीरो David Miller!

## David Miller ने कैसे पलटा मैच का पासा?पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने...

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में बिखेरा जलवा, दिखा मरिलिन मुनरो जैसा दिलकश अंदाज!

Alia Bhatt News: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में...

कनाडा स्टडी परमिट: भारतीय छात्रों के लिए आई बड़ी चुनौती

Canada Study Permit: कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए...

ट्रंप को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद थमे IEEPA टैरिफ कलेक्शन

टैरिफ: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिले बड़े झटके के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें