spot_img

हाथ-पैर बांधकर युवती की हत्या, पहचान छुपाने के लिए तेजाब से चेहरे को जलाया

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक युवती की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद युवती की पहचान न हो सके, इसलिए अपराधियों ने उसके चेहरे को तेजाब से जला डाला।

- Advertisement -

वारदात महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी और सुपौली गांव के पास की है। मरने वाली युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में लगातार हत्या के बाद तेजाब से जलाने की खबर आ रही हैै। आज से पांच दिन पूर्व एक युवती का शव बरामद किया गया था। शव क्षत विक्षत हालत में था। हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

उसकी लाश गंडक किनारे से बरामद हुई थी। वारदात के बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया था। घटना मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव की थी जहां 20 वर्षीय युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को घटनास्थल से एक गैलन मिला था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ लाया गया था।

घटनास्थल पर काफी मात्रा में युवती का खून भी गिरा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था, मामले की जांच चल रही है। अब आज फिर एक युवती की लाश मिली है जिसे तेजाब से जलाया गया है।

शनिवार की सुबह सुपौली और पकड़ी गांव के बीच खेत में काम करने गये किसानों ने युवती की शव को देखा। पुलिया के नीचे फेंके गए शव को देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। को तेजाब डालकर जला दिया है। शनिवार को युवती का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी और सुपौली गांव के पास की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दूसरे इलाके में हत्या करने के बाद शव को एनएच-27 की पुलिया के नीचे फेंकने की आशंका जाहिर की है।

इस मामले में महम्मदपुर थाने में चौकीदार के बयान पर अज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने कहीं और युवती की हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया है। युवती के हाथ और पैर बांधे हुए थे। पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

तेजाब से लड़की को चेहरा जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...