back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

समारोह में भीड़ पर चलाईं गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग में 29 की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अमेरिका में अक्सर होने वाली मास फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है लेकिन फादर्स डे के इस खास मौके पर अमेरिका में एक दुखद घटना घटी है। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई। खबर है कि विलोब्रुक शॉपिंग सेंटर के बाहर रात में कम से कम 300 लोग एक समारोह में इकट्ठा हुए थे।

- Advertisement -

एक हमलावार ने इस भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसकी वजह से करीब 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 42 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए. पूरे अमेरिका में इस तरह की घटना अक्सर देखने को मिल ही जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका रक्षा संबंध: हिंद महासागर में भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता की नई गाथा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते के अंत तक देश भर में कई अन्य जगहों पर गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विलोब्रुक में एक इलिनोइस शॉपिंग सेंटर के बाहर सैकड़ों लोग जुनेथेन्थ समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। घटनास्थल के वीडियो से पता चलता है कि भारी भीड़ में गोलीबारी के दौरान पूरे भीड़ के बीच दहशत फैल गई और लोगों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस घटना के बाद सुबह 5:30 बजे भारी पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात रही और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरों की मानें तो यह घटना विलोब्रुक, इलिनोइस में हनीसकल लेन के पास रूट 83 पर लगभग 12:30 बजे हुई। घटना स्थल पर मौजूद मारकेशिया एवरी ने कहा कि हमने अभी-अभी गोली चलने की आवाज सुनी थी, इसलिए हम वहां से भागे लेकिन जिनको गोलियां लगी वो नीचे गिरते गए।

यह भी पढ़ें:  Supaul News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, संचालकों में मचा हड़कंप, देखें पूरी लिस्ट

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक शख्स चलते हुए आया और अचानक से उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर तेजी से भागने लगे और पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई। जिन लोगों को गोली लगी, वह अचानक से जमीन पर गिर पड़े. हालांकि, हमलावर का अब तक पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा – ‘मानसिक स्थिति’ ठीक नहीं!

Nishant Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ इस तरह...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें