back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के Kusheshwarsthan में बाढ़ से दियारा का प्रखंड मुख्यालय, बाजार से संपर्क भंग, दर्जनों गांवों की स्थिति विकट, Khagaria-Saharsa से संपर्क टूटा, ऊपर से नाव वाले ले रहे प्रति खेप 20 रुपए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। एक तरफ आसमान से लगातार प्रचंड गर्मी और दूसरी तरफ बाढ़ के प्रकोप से कुशेश्वरस्थान (Kusheshwarsthan) दियारा के लोगों का जीना मुहाल होने लगा है। जो और जिस स्तर की जलस्तर में उछाल है तय है कहीं बाढ़ ना आ जाए। पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

दियारा में लगातार जलस्तर की बढ़ोतरी और जलस्तर में कमी का सिलसिला विगत दो दिनों से चल रहा है। कोसी नदी काफी उफान पर है।

- Advertisement -

लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कुशेश्वरस्थान दियारा के लोगों का प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार से संपर्क टूट गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

नदी में अचानक बाढ़ का आ जाने से उजुआ, सिमरटोका, कुंज भवन, महादेवमठ, झाझा, गैजोरी सहित दर्जनों गांव के लगभग 25 से 30 हजार लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रह है।

इतना ही नहीं, कुशेश्वरस्थान (Kusheshwarsthan) से खगड़िया और सहरसा जिला (Khagaria-Saharsa) से भी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। यहां के स्थानीय लोगों को मोटरसाइकिल सहित नदी पार करने में 20 रुपये की रकम चुकानी पड़ रही है।

सरकारी स्तर से अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को जेब से रकम चुकाने के बाद नदी पार करना पड़ रहा है।

स्थानीय उजुआ सिमरटोका ग्राम कचहरी के सरपंच मिथिलेश राय बताते हैं कि पिछले बार जब अंचल को नावें दी गई उसका रकम आज तक बकाया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अपहृत किशोर की बरामदगी... पुलिस ने 8 दिनों बाद सुलझाई गुत्थी, पढ़िए शिवम और मोबाइल का स्विच ऑफ -ऑन

इसके कारण स्थानीय लोग (Kusheshwarsthan) अंचल को नाव देने से कतराते हैं। सोमवार को फिर लगभग तीन फीट जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। और, अंचल प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...

Esha Deol News: एयरपोर्ट पर कूल लुक में जलवा बिखेरती दिखीं Esha Deol, आथिया भी परिवार संग हुईं स्पॉट!

Esha Deol News: बॉलीवुड में कब कौन सा सितारा कहां स्पॉट हो जाए, कहना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें